चार दोस्तों को बचाकर खुद हमास की चंगुल में फंसे, अब इस्राइल को सौंपा गया इस हिंदू बंधक का शव
तेल अवीव। इस्राइल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच युद्धविराम के बाद अब बंदियों की अदला-बदली का दौर शुरू हो चुका है। हमास ने 20 जीवित बंदियों (Prisoners) को रिहा किया। इसी के साथ दूसरी तरफ हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड्स (Armed Wing Al-Qassam Brigades) ने 4 मृत इस्राइल बंधकों के नाम सार्वजनिक कर, उनके शव सौंप दिए हैं, जिनमें से एक हिंदू छात्र (Hindu Student) बिपिन जोशी (Bipin Joshi) का शव भी शामिल है, जिनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है।
हमास ने अपहृत बंदी बिपिन जोशी का शव दो साल से ज्यादा समय के बाद इस्राइल को लौटा दिया गया है। 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दौरान बिपिन जोशी को उनकी बहादुरी के लिए जाना जाता था। उन्होंने बड़ी बहादुरी के साथ उसके 4 दोस्तों को बचाया था। बिपिन जोशी, जो कि नेपाली छात्र थे, हमास के हमले के समय 22 वर्ष के थे और गाजा सीमा के पास किबुत्ज़ अलुमिम में एक
