बाबा बागेश्वर ने स्पष्ट किया – हमारा उद्देश्य है हिंदू और हिंदुत्व का जश्न, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं
बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री आने वाले दिनों में पदयात्रा पर निकलने वाले है. आज उन्हाेंने देश में चल रहे कई मुद्दों पर विशेष चर्चा करतें हुए उनकी आने वाली यात्रा के बारे में भी बात की है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में जातिवाद के नाम पर ज़हर नहीं फैलना चाहिए और हिंदू, हिंदुत्व व हिंदुस्तान का जश्न मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि डिफेंडर या फॉर्च्यूनर में घूमने से देश हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, बल्कि हर गाँव, गली और नुक्कड़ तक पहुँचकर ही हिंदू जाग्रत होगा. इसी उद्देश्य से वे 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिनों की पदयात्रा करेंगे.
डिफेंडर या फॉर्च्यूनर में घूमने से यह देश हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा – धीरेंद्र शास्त्री
आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि हम चाहते हैं कि जातिवाद के नाम पर कोई ज़हर न फैलाया जाए.
