रवींद्र जडेजा ने जीत के बाद जताई नाराज़गी, बोले— “गिल से ये उम्मीद नहीं थी”
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-0 की जीत हासिल की और इस जीत के हीरो रवींद्र जडेजा चुने गए. रवींद्र जडेजा करियर में तीसरी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने लेकिन इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद उन्होंने टीम इंडिया पर ही सवाल खड़े कर दिए. रवींद्र जडेजा ने इशारों ही इशारों में शुभमन गिल के फैसले पर नाखुशी जता दी. रवींद्र जडेजा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के बाद कहा कि उन्हें और ज्यादा ओवर कराने के मौके दिए जा सकते थे. अश्विन के रिटायरमेंट के बाद जडेजा ओवर कराने के और मौके चाहते थे लेकिन उन्हें ये हासिल नहीं हुए.
जीत के हीरो जडेजा ने क्या कहा?
रवींद्र जडेजा ने कहा, ‘मुझे ओवर कराने के और ज्यादा मौके मिलने चाहिए. लेकिन हां हम बतौर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, खासतौर पर बैटिंग और बॉलिंग में. पिछले 5-6 महीने से हम जिस तरह का खेल दि
