आईएमएफ प्रमुख के शब्दों में भारत: वैश्विक विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा देश
व्यापार: भारत दुनिया के विकास का एक प्रमुख इंजन बनकर उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने यह बात कही है। 2025 आईएमएफ-विश्व बैंक वार्षिक बैठक से पहले आईएमएफ प्रमुख ने कहा, “मध्यम अवधि में वैश्विक विकास दर लगभग 3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह महामारी से पहले 3.7 प्रतिशत थी।” उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक विकास के पैटर्न में बदलाव आ रहा है, विशेष रूप से चीन की विकास दर में लगातार गिरावट आ रही है।
जॉर्जीवा ने भारत में आर्थिक लचीलेपन के कारण बताए
वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में बोलते हुए जार्जीवा ने भारत को दुनिया के विकास का एक प्रमुख इंजन बताया। भारत के आर्थिक लचीलेपन का जॉर्जीवा ने चार कारण बताए। उन्होंने कहा कि बेहतर नीतिगत और बुनियादी बातों, निजी क्षेत्र के बढ़िया प्रदर्शन, शुरुआती समय में टैरिफ का आशंका से कम प्रभाव और सहायक वित्तीय स्थितियों से देश आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बना है। हालांकि, जॉर्जीवा ने कहा कि टैरिफ का पूरा असर अभी सामने आना बाकी है।
अमेरिका में महंगाई की आशंका
