Google Analytics Meta Pixel
देश

राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कहा- ‘ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी’

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर से शनिवार को मुलाकात की. पीएम ने उनके कार्यकाल में नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने का भरोसा जताया. वहीं गोर ने पीएम मोदी से मिलने के बाद कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘एक महान और खास दोस्त’ मानते हैं.

मुलाकात के दौरान गोर ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भी भेंट की. इस तस्वीर को पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान लिया गया था. इतना ही नहीं तस्वीर पर ट्रंप का संदेश और हस्ताक्षर थे. ट्रंप ने तस्वीर पर साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री महोदय, आप महान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *