Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

त्योहारों का असर: करवा चौथ के मौके पर बाजारों में 25,000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद

व्यापार: नवरात्र की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन में बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। 10 अक्तूबर यानी शुक्रवार को मनाए जाने वाले करवा चौथ के त्योहार पर भी देशभर के बाजार सज गए हैं। सराफा बाजारों और कपड़े की दुकानों में सबसे ज्यादा रौनक देखी जा रही है।

कारोबारियों का कहना है कि पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार बाजार में ज्यादा चहल-पहल दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि इसका असर कारोबार पर भी दिखने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया, करवा चौथ पर देशभर में करीब 25,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की उम्मीद है। पिछली बार करीब 22,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

खंडेलवाल ने कहा, करवा चौथ का पर्व न सिर्फ भावनाओं का बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला त्योहार भी बन गया है। यही वजह है कि इस पर्व को खास बनाने के लिए देशभर के व्यापारी पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। इस बार आभूषण, कपड़े, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, मिठाइयों और सजावटी सहित अन्य सामानों की बिक्री में तेजी दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *