हिमाचल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर (Bilaspur) में एक अस्पताल में कार्यरत ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ रेप किया. उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी एक लड़की ने शिकायत दी है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके उसे धोखा दिया. करीब डेढ़ महीने पहले उसने उसको चंडीगढ़ मिलने के लिए बुलाया था. वहां एक होटल में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं उसने इस घिनौने कृत्य
