देश

ओडिशा: कटक में झड़प के बाद 8 गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कटक: ओडिशा के कटक में देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया. कटक के राजस्व संभागीय आयुक्त (आरडीसी) गुहा पूनम तपस कुमार ने सोमवार रात शहर में तनाव के बाद कटक में स्थिति की समीक्षा की. उनके साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोला और कटक जिला मजिस्ट्रेट दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे भी थे.

गुहा पूनम तपस कुमार ने हालात पर कहा, ‘हम सभी इस मामले के शीघ्र शांतिपूर्ण समाधान की आशा कर रहे हैं. जिन लोगों ने भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की है, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा. समाज आमतौर पर शांतिपूर्ण रहना चाहता है, हर कोई त्योहार या कोई भी कार्यक्रम एक साथ मनाना चाहता है. मुझे यकीन है कि यह संदेश बहुत स्पष्ट है और जिसने भी सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *