व्यापार

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लगाम की तैयारी, बढ़े हुए शुल्क पर सरकार करेगी जांच

व्यापार: ई-कॉमर्स कंपनियों के कैश-ऑन-डिलीवरी (सीओडी) पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने की शिकायतों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शिकायतों पर ई-काॅमर्स कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है। आरोप है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कैश-ऑन-डिलीवरी के लिए ग्राहकों से अतिरिक्त चार्ज वसूलते हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मंत्रालय ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, उपभोक्ता मामलों के विभाग को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जो कैश-ऑन-डिलीवरी के लिए अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं। इस प्रथा को डार्क पैटर्न के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो उपभोक्ताओं को गुमराह करता है और उनका शोषण करता है। उन्होंने कहा, भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निष्पक्ष प्रथाओं को बनाए रखने के लिए उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

OPEC देश नवंबर से बढ़ाएंगे तेल उत्पादन
ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) में शामिल देशों ने उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस समूह ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता और बाजार की अच्छी स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि नवंबर में 1,37,000 बै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *