मौसम बिगड़ने से वैष्णो देवी यात्रा तीन दिन रहेगी बंद, श्रद्धालुओं को लौटाया गया
कटरा । श्राइन बोर्ड (Shrine Board) ने कहा कि खराब मौसम के कारण (Due to Bad Weather) वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक बंद रहेगी (Vaishno Devi Yatra will remain Closed from October 5 to 7) । जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 7 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा। 5 अक्टूबर रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान भी आ सकता है। पहाड़ी इलाकों में हवाएं चलने और बारिश के कारण मौसम ठंडा रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा।
26 अगस्त, 2025 को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हुई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके चलते यात्रा करीब 22 दिन बंद रही। 17 सितंबर को यात्रा फि
