बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब मिनटों में क्लियर होगा चेक पेमेंट
व्यापार: आपने किसी को चेक दिया है या किसी से लेकर बैंक में जमा किया है तो अब यह कुछ घंटो में ही क्लियर हो जाएगा। शनिवार से सभी बैंक इसे लागू कर देंगे। इससे क्लियरिंग में दो से तीन तक लगने वाला समय अब खत्म हो जाएगा। देश का चेक क्लियरिंग सिस्टम बैच आधारित मॉडल की जगह एक निरंतर प्रक्रिया में बदल जाएगा। यह रीयल टाइम सेटलमेंट को लागू करने से संभव हो पाया है। बैंकों ने शुक्रवार को इसका सफल ट्रायल कर लिया।
आज से यह होगा बदलाव
अब चेक बैच में क्लियर नहीं होंगे। उन्हें दिनभर लगातार प्रोसेस किया जाएगा। इससे पैसे उसी दिन खाते में पहुंच जाएंगे।
नया सिस्टम ऐसे करेगा काम
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक तुरंत स्कैन होकर क्लियरिंग के लिए भेजे जाएंगे।
सुबह 11 बजे से हर घंटे बैंकों के बीच सेटलमेंट होगा।
ग्राहकों को यह होगा फायदा
पैसा कुछ घंटे में खाते में आ जाएगा। कारोबार करने में आसानी होगी। पूरे देश में एक समान क्लियरिंग रफ्तार। चेक की स्थिति को ट्रैक करना आसान।
पहले एक हफ्ते लगता था समय
