8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली भव्य परेड
भारतीय वायुसेना के 92वां स्थापना दिवस को इस साल 8 अक्टूबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. इसकी तैयारी भी बड़े जोर-शोर से की जा रही है. इस खास दिन पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य परेड, फ़्लाईपास्ट, प्रदर्शन और कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. तीन साल बाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा. एयर चीफ़ मार्शल ए.पी. सिंह परेड की सलामी लेंगे.
इस अवसर पर चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS), थलसेना प्रमुख (COAS), नौसेना प्रमुख (CNS) और वायुसेना के पूर्व प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. एमआई-171 (V) हेलिकॉप्टर ध्वज फ़्लाईपास्ट करेगा, जिसमें भारतीय तिरंगा, वायुसेना
