मनोरंजन

दे कॉल हिम ओजी’ ने जीता दिल, चिरंजीवी ने भाई पवन कल्याण की तारीफों के लगाए पुल

मुंबई: अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण अपनी नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में साउथ के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने मंगलवार को फिल्म की तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने फिल्म के कलाकारों की खूब तारीफ की।

परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे चिरंजीवी
‘दे कॉल हिम ओजी’ देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म हॉलीवुड की तरह है। मेगास्टार ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी। उनके साथ उनके बेटे राम चरण भी थे। अभिनेता ने फिल्म को एक शानदार गैंगस्टर फिल्म बताया।

हॉलीवुड से की फिल्म की तुलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *