सर्राफा बाजार में तेजी, डॉलर कमजोर होने से सोना और चांदी नई ऊंचाई पर
व्यापार: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर के कमजोर होने से वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा मिला। घेरलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई।
एमसीएक्स पर सोना का वायदा भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 1,204 रुपये या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। सोने के दिसंबर वायदा भाव भी 1,034 रुपये या 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,15,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 4,188 रुपये या 3.77 प्रतिशत बढ़कर 1,14,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
तेजी रुकने का कोई संकेत नहीं दिख रहा
एंजेल वन के डीवीपी-रिसर्च, गैर-कृषि जिंस और मुद्रा, प्रथमेश माल्या ने कहा कि सोने की कीमतें काफी समय से चमक रही हैं। पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों को छू गईं। उन्होंने कहा कि तेजी रुकने का कोई संकेत नहीं दिखा रही है, निवेशक इस दुविधा में फंसे हुए हैं कि ऊंचे स्तर पर प्रवेश करें या मुनाफावसूली करें। माल्या ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और कई अन्य कारक हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तरलता और गति को बढ़ा रहे हैं।
चांदी का वायदा अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
