विजय की रैली में भगदड़: मरने वालों की संख्या हुई 39, एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर
चैन्नई। अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में उमड़े जनसैलाब में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। जबकि कई दर्जन घायल लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। शनिवार की रात तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई। अभिनेता से राजनेता बने विजय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। भगदड़ मचने के बाद में कई लोग बेहोश हो गए और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।करूर भगदड़ मामले में मौत का आंकड़ा अब 39 तक पहुंच गया है। कुछ और लोगों की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बता दें कि भगदड़ की घटना तब हुई जब विजय करूर में भाषण दे रहे थे। टीवीके प्रमुख ने अपना भाषण
