जेम्स कोमी की बेटी मॉरीन कोमी को भी नौकरी से निकाले जाने का खुलासा, कोई कारण नहीं बताया गया
नई दिल्ली। पूर्व FBI निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ अभियोग दर्ज होने के कुछ ही मिनटों बाद उनके दामाद ट्रॉय एडवर्ड्स ने संघीय अभियोजक के पद से इस्तीफा दे दिया।
एडवर्ड्स ने अपने एक लाइन के इस्तीफे में कहा, “मैंने संविधान और देश के प्रति अपनी शपथ को कायम रखने के लिए यह कदम उठाया है।”
यह नाटकीय घटनाक्रम वर्जीनिया के पूर्वी जिले में हुआ, जहां कोमी पर कांग्रेस से झूठ बोलने का आरोप लगा है। एडवर्ड्स राष्ट्रीय सुरक्षा अनुभाग के उप प्रमुख थे। ये पेंटागन और CIA मुख्यालय को कवर करने वाला एक प्रतिष्ठित पद है।
उन्होंने 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हमले की साजिश रचने वाले ओथ कीपर्स के संस्थापक स्टीवर्ट रोड्स को दोषी ठहराने वाली अभियोजन टीम में अहम भूमिका निभाई थी।
ट्रंप ने दिया था कार्रवाई का संकेत
