Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
देश

IMD का अपडेट: मॉनसून रिट्रीट के बावजूद पूर्वी भारत में एक्टिव रहेगा

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। यूपी के जिलों में भी गर्मी से हाल बेहाल है।

इस बीच मौसम विभाग कुछ राज्यों में बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए आपको आज के मौसम के बारे में बताते हैं….

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
सितंबर का महीना समाप्त होने को है, लेकिन अभी भी राजधानी में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश से मानसून की विदाई से पहले राजधानी में बादल बरसेंगे।

राजस्थान से शुरू हुई मानसून की विदाई
पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। इस साल मानसून की विदाई करीब दो दिन पहले ही हुई। सामान्य तौर पर पश्चिमी राजस्थान से मानसून 17 सितंबर को वापसी करता है, लेकिन इस साल मानसून ने 15 सितंबर से ही वापसी शुरू कर दी। देश से मानसून की विदाई 15 अक्तूबर तक होती है। मानसून की विदाई के साथ तापमान में कमी देखने को मिलती है और मध्य नवंबर तक ठंड का आगमन शुरू हो जाता है।

यूपी से बिहार तक बारिश होगी या नहीं?
दिल्ली से सटे राज्य यूपी में भी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। सितंबर के महीने में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *