उठने लगी तबाही की लहरें, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा गति से दौड़ रहा है सुपर टाइफून तूफान
वॉशिंगटन । फिलिपींस, ताइवान और चीन में सुपर टायफून ‘रागासा’ का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार दोपहर, तूफान फिलिपींस के कगायन प्रांत के पनुइतान द्वीप से टकराया। इसकी वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अपायाओ प्रांत में पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।
अब यह तूफान बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा गति से ताइवान और हांग कांग की तरफ बढ़ रहा है। ऊंची लहरें भी उठती नजर आ रही हैं। तूफान ताइवान और हांगकांग के दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। ताइवान के तैतुंग और पिंगतुंग काउंटी में स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए गए। कई द्वीपों के लिए उड़ानें और फेरी सेवाएं भी रद्द की गईं। चीन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत फुजियान और गुआंगदोंग में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। शेन्जेन शहर से करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की योजना है। मंगलवार रात से शेन्जेन हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी जाएंगी। हांगकांग में मंगलवार शाम 6 बजे के बाद हवाई सेवाओं पर असर पड़ेगा और 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने की संभावना है।
सोमवार को आए इस भीषण तूफान ने हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने के लिए मजबूर कर दिया। स्कूल, दफ्तर और हवाई सेवाएं बंद कर दी गईं, जबकि तटीय इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी कि