ग़लतियाँ पीछे छोड़ीं, बल्ले से मचाया तूफ़ान– अभिषेक की पारी से भारत ने पाक को हराया
नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजय अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाया दबाव
पारी की पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांड्या की गेंद हाथ पर लगी, लेकिन वे बच गए। इसके तुरंत बाद अभिषेक शर्मा ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। फरहान उस वक्त खाता भी नहीं खोल पाए थे। 16 रन पर कुलदीप यादव ने भी उनका कैच टपकाया। इन गलतियों का नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान ने पावरप्ले में 55 रन बना दिए, जो भारत के खिलाफ अब तक का उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।
फरहान-अयूब की साझेदारी बनी मुसीबत
