मनोरंजन

तेजा सज्जा की ‘मिराय’ में विजुअल्स लाजवाब, पर विलेन की कमजोरी बनी सबसे बड़ी खामी

मुंबई: तेजा सज्जा, ये वही एक्टर हैं जो पिछले साल जनवरी में ‘हनु मान’ में नजर आए थे। फिल्म ने जमकर कमाई की थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में इसका नाम बरकरार रहा था। अब लगभग डेढ़ साल बाद तेजा ‘मिराय’ लेकर आए हैं, जिसमें वो लगभग ‘हनु मान’ जैसे ही किरदार में नजर आ रहे हैं।

‘कार्तिकेय 2’, ‘कांतारा’, ‘हनु मान’, ‘कल्कि’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘लोका’ और अब ‘मिराय’। साउथ के मेकर्स ने ये जो माइथोलॉजिक, एडवेंचर और सुपरहीरो फिल्मों का कॉन्सेप्ट पकड़ा है, ये बड़ा ही कमाल का चल रहा है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि इन फिल्मों की कहानी कुछ अलग और मास अपीलिंग होती है।

खैर बात करते है ‘मिराय’ की तो यह फिल्म भी ‘हनु मान’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने वाली है। हालांकि, इसके लिए इसे ‘जॉली एलएलबी 2’ और 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ का डट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *