अमेरिकी फेड से राहत की आस, भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी
व्यापार: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई। इसी वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में से इंफोसिस में 1.50 प्रतिशत की तेजी आई। आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के 18,000 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे बड़े शेयर बायबैक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो भी फायदे में रहे। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी
