टीम की जीत के पर्याय बने ये बल्लेबाज़, कोहली टॉप पर, रूट ने भी बनाई जगह
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक किसी भी बल्लेबाज के लिए खास होता है। यह किसी भी बल्लेबाज के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिने जाते हैं, लेकिन जब वही शतक टीम की जीत में तब्दील हों, तो उनका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे ही कुछ चुनिंदा बल्लेबाज हैं जिन्होंने जीत के मौकों पर सबसे ज्यादा शतक जड़े और अपनी टीम को विजयी बनाया।
इस लिस्ट में भारत के विराट कोहली सबसे आगे हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर शीर्ष-छह में जगह बनाई। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की जीत वाले मैचों में उनका 39वां शतक रहा और वह भी इस एलीट क्लब में शामिल हुए। आइए नजर डालते हैं उन दिग्गज बल्लेबाजों पर जिनके शतक टीम की जीत में सबसे ज्यादा असरदार साबित हुए।
विराट कोहली – 58 शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने जीत में अब तक 58 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का सीधा असर टीम इंडिया की जीत पर पड़ा है। कोहली की स्ट्राइक रेट और रन-चेस की क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बनाती है। उनके शतक लगाने पर भारत का जीत प्रतिशत 70.7 है।
रिकी पोंटिंग – 55 शतक
