लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद, 206.86 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव और गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे पहले, मंगलवार शाम को यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। वहीं, आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया। आज रात से यमुना का जलस्तर कम होने के आसार हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि गांधी नगर से पुरानी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होते हुए जाएं। यमुना बाजार के पुराना हनुमान मंदिर से यमुनापार की तरफ जाने वाले वाहन चालक कश्मीरी गेट होते हुए शाहदरा जीटी रोड से होते हुए जाएं। गांधी नगर की साइड लोहा पुल के पास डीडीए की जमीन अवैध गोशाला बनी हुई है। गोशाला में पा
