Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देश

ने यह नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए

मैंने यह नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए। मैं 80 की उम्र में भी शाखा लगाऊंगा। हम किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार हैं। संघ हमसे जिस भी समय तक काम कराना चाहेगा, हम काम करने के लिए तैयार हैं।QuoteImage

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को संघ के शताब्दी वर्ष पर दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रही व्याख्यानमाला के आखिरी दिन कही। भागवत सवालों के जवाब दे रहे थे, उनसे पूछा गया था कि क्या 75 के बाद राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए।

भागवत ने यह भी कहा कि भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं है। हमारे भाजपा सरकार ही नहीं, सभी सरकारों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *