अमेरिकी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिल सकती है नई मजबूती
व्यापार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि चिप निर्माता कंपनी इंटेल अपने व्यवसाय में अमेरिकी सरकार को 10% हिस्सेदारी देगी। यह समझौता ट्रंप और इंटेल सीईओ लिप बु टैन के बीच बैठक के बाद हुआ। बताया गया कि बाइडन प्रशासन द्वारा इंटेल को दिए गए अनुदान को हिस्सेदारी में बदला जाएगा। यदि सौदा पूरा होता है तो अमेरिकी सरकार इंटेल की सबसे बड़ी शेयरधारकों में शामिल होगी। दरअसल, ट्रंप प्रशासन अपने दूसरे कार्यकाल में चिप उद्योग को पुनर्गठित कर रहा है। एनवीडिया और एएमडी जैसी कंपनियों से चीन को बिक्री पर अमेरिका 15% कमीशन ले रहा है।
म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन
