Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

सुस्ती के बाद बदला बाजार का मूड, निवेशकों के चेहरे खिले

व्यापार : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 146.64 अंक गिरकर 81,497.75 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47.5 अंक गिरकर 24,933.15 पर पर पहुंच गया। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर लौट गए। दोपहर 11 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 138.48 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 81,782.87 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 40.10 (0.16%) अंक मजबूत होकर 25,020.75 के स्तर पर पहुंच गया।

जानिए कैसा रहा सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, इटर्नल, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एनटीपीसी लाभ में रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग के हैंगसेंग गिरावट दिखी। मंगलवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *