करीब बारह दिन पहले अमेरिका में झील में डूबने से हुई जींद के युवक संदीप का शव आज उसके पैतृक गांव पहुंचा
करीब बारह दिन पहले अमेरिका में झील में डूबने से हुई जींद के युवक संदीप का शव आज उसके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह 9 बजे के करीब मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ा हुआ था। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के शव को वापस लाने में 15 लाख रुपए के करीब खर्च हुआ।
बता दें कि, जींद जिले के उचाना क्षेत्र के घोघड़ियां गांव का 37 वर्षीय संदीप बूरा तीन साल पहले 60 लाख रुपए खर्च कर डोंकी रास्ते अमेरिका गया था। पांच से छह महीने तक संदीप पनामा के जंगलों में रहा। इस दौरान भूखा-प्यासा रहा। काफी संघर्ष के बाद संदीप मेक्सिको की दीवार कूदने के बाद अमेरिका की तरफ गया और आर्मी के कैंप में रहा।
