सिद्धार्थ-जान्हवी के फिल्मी सीन पर आपत्ति, ईसाई समुदाय ने दी चेतावनी
मुंबई : सिद्धार्थ-जान्हवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। अब फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसे फिल्म से हटाने की मांग की जा रही है और ऐसा ना करने पर चेतावनी भी दी गई है। आइए जानते हैं आखिर किस सीन को लेकर और क्यों हो रहा विरोध।
चर्च के अंदर दिखाए सीन को हटाने की मांग
‘परम सुंदरी’ फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर चर्च में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसी सीन को आधार बनाकर ईसाई समुदाय के सदस्यों ने विरोध जताया है। वॉचडॉग फाउंडेशन ने CBFC, मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर निर्माताओं को फिल्म और ट्रेलर से इस सीन को हटाने का निर्देश देने को कहा है। शि
