देश

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पंबेई) के एक कार्यकर्ता को शनिवार को बिष्णुपुर के तौबुल मयाई लेईकाई से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि थौदम बॉबी सिंह (50) के पास से एक 303 राइफल, मैगज़ीन, विभिन्न राइफलों की पांच मैगजीन, एक हथगोला, 501 कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए। रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनमें प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मीतेई) के दो उग्रवादी और केसीपी (पीडब्ल्यूजी) तथा केसीपी (इबुंगो नगांगोम समूह) के एक-एक उग्रवादी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *