Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा अचानक विवादों में घिर गई

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा अचानक विवादों में घिर गई हैं। ‘मिर्जापुर’ फेम एक्ट्रेस ईशा तलवार के बाद अब एक और एक्टर ने उनके ऑडिशन के तरीकों की आलोचना की है। ईशा के बाद अब फिल्म ‘मैरी कॉम’ में काम कर चुके एक्टर बिजौ थांगजम ने शानू के साथ अपने पहले ऑडिशन का अनुभव शेयर किया है। बिजौ ने ईशा के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि उन्हें मुंबई में एक कैफे के सामने सीन करने के लिए कहा गया था।

रिप्लाई में बिजौ लिखते हैं- ‘मेरा पहला ऑडिशन उनके साथ, ब्योमकेश बख्शी के लिए था। मैं हिंदी ठीक से नहीं बोल पाता था, आत्मविश्वास भी कम था, लेकिन अपना बेस्ट देने की उम्मीद थी। और आपके अनुभव की तरह ही, मुझे यारी रोड ब्रू वर्ल्ड कैफे के ठीक सामने एक सीन परफॉर्म करने के लिए कहा गया था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया था। कुछ दिनों बाद, उनकी असिस्टेंट ने मुझे स्टूडियो में ऑडिशन के लिए बुलाया। लेकिन तब तक मैं मैरी कॉम साइन कर चुका था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *