देश

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर मामले में पीड़िता के माता-पिता शनिवार को पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर मामले में पीड़िता के माता-पिता शनिवार को पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मां को सिर, हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी आंतरिक और बाहरी चोटों की जांच के लिए सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट किए गए हैं।

इससे पहले, मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब वे अपनी बेटी की दुष्कर्म और हत्या की बरसी पर नबन्ना की ओर मार्च कर रही थीं, तब महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। शंखा (परंपरागत चूड़ी) तोड़ दी और इस दौरान उनके सिर पर चोट आई। जूनियर डॉक्टर्स फोरम के सदस्य और अन्य लोगों ने कोलाकता में मार्च निकाला।

आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *