विदेश

अमेरिका-भारत व्यापार तनाव बढ़ा: ट्रंप ने दो चरणों में टैरिफ लागू करने की घोषणा की

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. इसके साथ ही अब भारत से आयात होने वाले सामान पर लगने वाला टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.

यह टैरिफ दो फेज में लागू होगा. पहले फेज में 7 अगस्त से भारत से आयात सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा, जबकि एडिशन टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा. उन्होंने यह कदम मंगलवार को भारत पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी के एक दिन बाद उठाया है. ट्रंप का कहना है कि किसी भी देश की प्रतिक्रिया के हिसाब से इसमें बदलाव संभव है.

उन्होंने कहा, “मुझे विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों से अन्य बातों के अलावा, यूक्रेन की स्थिति के संबंध में रूसी संघ सरकार की कार्रवाइयों के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिली है. इस अतिरिक्त जानकारी पर विचार करने के बाद, मुझे लगता है कि कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल जारी है और रूसी संघ सरकार की कार्रवाइयां और नीतियां संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा बनी हुई हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *