देश

फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस का 4 से 8 अगस्त तक भारत की पहली राजकीय यात्रा पर

नई दिल्ली: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत की यात्रा पर हैं. भारत और फिलीपींस के बीच संबंधों की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दोनों देश “अपनी पसंद से दोस्त और नियति से साझेदार” हैं. इससे पहले, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया.

मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मेहमान नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया. कहा कि दोनों देश 2025 में राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे. उन्होंने कहा, “हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक, हम साझा मूल्यों से एकजुट हैं. हमारी दोस्ती सिर्फ़ अतीत की दोस्ती नहीं है, यह भविष्य के लिए एक वादा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *