चिकित्सक समर्पित सेवा से स्वास्थ्य सेवाओं को करें सशक्त : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल


80 करोड़ की लागत से तैयार होगा सागर में कैंसर अस्पताल
24 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का तेज गति से विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का सदुपयोग सुनिश्चित कर नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में चिकित्सकों, सहायक चिकित्सकीय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी चिकित्सकीय स्टाफ समर्पित भाव से सेवा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय सागर परिसर में 100 बिस्तरों वाले नवीन महिला एवं शिशु रोग विभाग तथा एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब का लोकार्पण किया। साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *