खेल

पाकिस्तान ने T20 सीरीज पर किया कब्जा, सैम अयूब की ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज पस्त

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज जीत ली है. 2-1 से जीती इस सीरीज में पाकिस्तान ने पूरी तरह से अपने दबदबे की कहानी लिखी है. सबसे बड़ी भूमिका सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की रही, जिनके लिए इंजरी से उबरकर इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी के बाद ये सबसे अच्छी T20 सीरीज गुजरी है. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद नवाज ने वही काम किया, जो बल्ले से सैम अयूब करते दिखे. अयूब अगर सबसे सफल बल्लेबाज रहे, तो नवाज सबसे सफल गेंदबाज बने.

तीसरे T20I में सैम अयूब और फरहान ने जोड़े 138 रन

बहरहाल, पूरी T20 सीरीज की बात करें, उससे पहले जरूरी है उस तीसरे और आखिरी मुकाबले के बारे में जान लेना, जिसे जीतकर पाकिस्तान ने अपने नाम झंडा वेस्टइंडीज की सरजमीं पर गाड़ा है. पाकिस्तान ने तीसरे T20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट 189 रन बनाए. इस इनिंग में कमाल की बात ये थी कि पाकिस्तान के सभी विकेट डेथ ओवर्स में गिरे थे. यानी, 16वें ओवर तक पाकिस्तान का कोई विकेट नहीं गिरा था.

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान की उसकी ओपनिंग जोड़ी ने स्कोर बोर्ड में 138 रन टांगे. साहिबजादा फरहान 53 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. वहीं सैम अयूब ने 49 गेंदों में 66

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *