टैरिफ टेंशन में भी कमाई का टेंशन नहीं! जानें किन शेयरों से मिलेगा फायदा
व्यापार : भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ यानी आयात शुल्क दिया है। यह निर्णय न सिर्फ द्विपक्षीय व्यापार पर असर डालेगा, बल्कि भारतीय कंपनियों की अमेरिका में प्रतिस्पर्धा को भी कमजोर करेगा। इसके अलावा, रूस से सस्ता तेल और रक्षा उपकरण खरीदने को लेकर अमेरिका की जुर्माना लगाने की चेतावनी से निवेशकों के बीच अनिश्चितता और बढ़ गई है। ऐसे हालात में शेयर बाजार और निर्यात आधारित सेक्टरों पर दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश कर अच्छा पैसा बनाया जा सकता है।
बाजार में बेचैनी की बड़ी वजह
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल 186 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें भारत ने 86.5 अरब डॉलर का निर्यात किया और अमेरिका से 45.3 अरब डॉलर का आयात हुआ। इससे भारत को 41 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष मिला, जो अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। अब यह अधिशेष संकट में है। दरअसल, अन्य एशियाई देश वियतनाम, थाईलैंड और बांग्लादेश पर कम टैरिफ लगाया गया है। अब ये देश अमेरिका में भारतीय उत्पादों की तुलना में सस्ते विकल्प के रूप में उभर सकते हैं।