UPI यूजर्स जल्द ही फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर पाएंगे

UPI यूजर्स जल्द ही फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार UPI को ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI बायोमेट्रिक के जरिए पेमेंट की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद UPI पेमेंट करने के लिए पिन की जरूरत ऑप्शनल हो जाएगी।

यहां सवाल-जवाब में जानें पूरी डिटेल्स…

सवाल 1: ये बायोमेट्रिक पेमेंट क्या है?

जवाब: बायोमेट्रिक पेमेंट में पहचान फिंगरप्रिंट, फेस ID जैसी अनोखी शारीरिक विशेषताओं से होगी। ये PIN या पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित और आसान है, क्योंकि इसे कॉपी करना मुश्किल है। जैसे आप अपने स्मार्टफोन को फिंगरप्रिंट और फेस ID के जरिए अनलॉक कर पाते हैं।

सवाल 2: ये सुविधा कब तक शुरू होगी?

जवाब: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी, NPCI इस अपडेट पर काम कर रहा है। वो चाहते हैं कि UPI पेमेंट और सुरक्षित और सुविधाजनक हो। हालांकि, सटीक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। कुछ महीनों में UPI एप्स में ये अपडेट दिख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *