पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सोशल मीडिया पर विरोध होना शुरू हो गया
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सोशल मीडिया पर विरोध होना शुरू हो गया है। इस फिल्म के कुछ सीन लुधियाना के खेड़ा गांव में शूट किए गए हैं, जिसमें घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगे दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
शूटिंग का 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें रणवीर सिंह एक मकान की छत पर काले रंग का कोट पहने हुए खड़े हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। मकान पर पाकिस्तान का झंडा भी लगा हुआ है। इसके बाद वह गली में जाते हुए फैंस को देखकर हाथ हिलाते हैं। दोबारा रणवीर सिंह उसी छत पर दिखते हैं। यहां वह हाथ में AK-47 गन लेकर छत से नीचे कूदते हैं। वीडियो के आखिर में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में ब्लास्ट होता दिखता है।