Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बस्तर अंचल के होनहारों ने चुनौतियों को पीछे छोड़ रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

आज जारी हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में प्रदेश होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अपने माता-पिता और शिक्षकों साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव (कांकेर) के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

नक्सल प्रभावित अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि चुनौतियों एवं विपरीत परिस्थितियों को मात देकर इन होनहारों ने मेहनत, लगन और जुनून से सफलता की नई कहानी लिखी और लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं।

हाई स्कूल परीक्षा में 25 और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान बनाया है जो प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है।

छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले होनहार बच्चों को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *