उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालयी तूफान से बढ़ेगी ठंड




हिमालय के ऊपर एक नया तूफान (पश्चिमी विक्षोभ ) आने वाला है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यहां शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में लोगों को सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
20 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से हल्की वर्षा के आसार हैं।

17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आने की संभावना है। इसकी वजह से कई राज्यों के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

19 और 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, 18 से 20 फरवरी के दौरान राजस्थान, 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में में बारिश की संभावना है।

हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 15 फरवरी यानी आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *