Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

निफ्टी के गिरने से निवेशकों में चिंता, रियल्टी सेक्टर सबसे प्रभावित


सेंसेक्स आज यानी 11 फरवरी को 1150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट है, ये 23,010 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 30 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 2 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 3.85% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

मार्केट में गिरावट के तीन कारण

अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ बढ़ाने के कदम के बाद बाजार में लगातार गिरावट आ रही है। ट्रम्प के इस कदम से दुनिया भर में ट्रेड वॉर की आशंका फिर से पैदा हो गई है। ट्रम्प ने एल्यूमीनियम टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया है और स्टील आयात पर 25% टैरिफ को बहाल कर दिया, जो पहले अमेरिका में ड्यूटी फ्री था।

रुपए की कमजोरी रुपए की लगातार कमजोरी ने मार्केट सेंटीमेंट कमजोरी हो रहे हैं। सोमवार को इंट्राडे में रुपए रुपए 88 प्रति अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, आज यानी, मंगलवार को रुपया 21 पैसे मजबूत हुआ है। जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाली तेज कर देते हैं क्योंकि उनका वास्तविक रिटर्न कम हो जाता है।

कमजोर तिमाही नतीजे कमजोर Q3 आय ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है। रिजल्ट के बाद आज आयशर मोटर्स के शेयरों में 7% की गिरावट आई। कंपनी का Q3FY25 में नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 17.5% बढ़कर 1,170.5 करोड़ रुपए हो गया, लेकिन ये अनुमान से कम है। उच्च लागत और उच्च-मार्जिन वाली मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट से प्रॉफिट कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *