Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मेट्रो में रोजाना दो लाख लोग करेंगे सफर

भोपाल । भोपाल की जनता को मेट्रो के सफर को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 2027 तक ऑरेंज और ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं शुरू होगी। इन दोनों रूट पर 30 स्टेशन होंगे। मेट्रो का कमर्शियल रन जुलाई 2025 तक सुभाष नगर से एम्स तक आठ स्टेशनों तक शुरू करने की तैयारी है। हालांकि भविष्य में इसे विस्तार के साथ अलग-अलग स्टेशनों को जोड़ा जाएगा।
बता दें कि भोपाल मेट्रो के पहले चरण में 7 किलोमीटर लंबा रूट सुभाष नगर से एम्स तक खोला जाएगा, जिसमें कुल 8 स्टेशन होंगे। यह रूट एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है। इसमें रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) पर स्काईवॉक बनेगा। 700 मीटर का स्काईवॉक का एक सिरा मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स और दूसरा सिरा रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स से जुड़ा होगा। इससे रेलवे स्टेशन के यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन पर पहुंच जाएंगे। मेट्रो का ऑरेंज लाइन का रूट करोंद और एम्स वहीं दूसरा ब्लू लाइन का रूट भदभदा से रत्नागिरी को जोड़ेगा। इन दोनों रेलवे स्टेशन पर 30 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले रूट पर 16 स्टेशन और दूसरे रूट पर 14 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *