मौसम विभाग का पूर्वानुमान: यूपी, राजस्थान, बिहार में बारिश और कोहरे का अलर्ट
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कभी तापमान में तेजी तो कभी आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिनभर आसमान साफ होने के साथ अच्छी धूप निकली। इस दौरान हवा चलती रहने से ठंडक बनी रही।
दिल्ली-यूपी में छाएगा कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-यूपी में बृहस्पतिवार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय हवा शांत रहीं तो कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट है। वहीं बीच-बीच में ठंड बढ़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में व्यापक वर्षा हो सकती है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की भी संभावना है।