मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मध्यप्रदेश से जापान को वर्ष 2023-24 में 92.8 मिलियन डॉलर का किया निर्यात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की उद्यमशीलता और जीवटता को किया नमन
जापान के उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने जापान में इंटरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से किया संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री का जापान दौरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत गौतम बुद्ध की धरती है। भारत और जापान का सदियों से परस्पर संबंध रहा है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक जापान का समृद्ध इतिहास रहा है। विनाशकारी भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान द्वारा दिखाई गई उद्यमशीलता को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जीवटता से जापान ने विश्व में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित शो इंटरैक्टिव सेशन ऑन “इन्वेस्टमेंट अर्पोचुनिटीज इन मध्यप्रदेश” के अवसर पर उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *