Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान


मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भारतीय राजदूत श्री जॉर्ज ने मुलाकात
एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश-जापान की मित्रता में यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *