चीन की कंपनी ने की कर्मचारियों से ‘आग का गोला’ निगलने की मांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बीजिंग। चीन से कई बार अजीबो गरीब खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चीन की एक कंपनी को लेकर खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को आग खाने के लिए मजबूर किया। अजीबो गरीब ‘टीम-बिल्डिंग’ इवेंट में कर्मचारियों से जलती हुई रुई की कलियां मुंह में डालकर बुझाने के लिए कहा गया। जिसके बाद अब कंपनी को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

रोंगरोंग नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने इस घटना का खुलासा किया। रोंगरोंग ने खुलासा किया कि वह आग खाने की गतिविधि में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन उसे अपनी नौकरी खोने के डर से ऐसा करने के लिए दबाव महसूस कराया गया। करीब 60 कर्मचारियों ने इस इवेंट में भाग लिया था। जिन्हें 6 ग्रुप में बांटा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *