Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

India vs Ireland: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम जल्‍द ही भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। महिला चयन समिति ने आयरलैंड महिलाओं के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में स्‍मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस सीरीज के लिए उपकप्‍तान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *