Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन, इंदौर संभाग में जारी अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में हो समीक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


विलंब के कारणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएं
प्रयागराज कुंभ प्रबंधन में क्रॉउड मैनेजमेंट, ड्रोन-सर्वे, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षेत्र में हुए नवाचारों की बेस्ट प्रैक्टिसेस का सिंहस्थ में होगा क्रियान्वयन
इंदौर के लाल बाग पैलेस और दरबार हॉल राजवाड़ा तथा ओंकारेश्वर में ममलेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स का भी होगा अनुरक्षण और विकास
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई सिंहस्थ-2028 की मंत्रि-मंडलीय समिति की द्वितीय बैठक

भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 में उज्जैन और इंदौर संभाग गतिविधियों के मुख्य केंद्र रहेंगे। इन संभागों में 2 ज्योतिर्लिंग होने से श्रद्धालुओं का आवागमन तथा धार्मिक गतिविधियां तुलनात्मक रूप से अधिक होंगी। इंदौर-उज्जैन संभाग में जारी विभिन्न विभागों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों, यह मॉनिटरिंग प्रत्येक 15 दिन में सुनिश्चित करें। सक्षम स्तर के अधिकारी बैठक कर, कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें। ऐसे विषय जिन में उच्च स्तर से समन्वय या मार्गदर्शन आवश्यक है, वे विषय राज्य शासन के संज्ञान में लाए जाएं। निर्माण एजेंसियों को सौंपे गए कार्यों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर विलंब के कारणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई सिंहस्थ-2028 की मंत्रि-मंडलीय समिति की द्वितीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *