Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

उद्योग मंत्री ने छह वार्डों को दी 2.14 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले समृद्ध शहर की ओर हमारा कोरबा

रायपुर :

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज शुक्रवार कोरबा के बालको ओर सर्वमंगला नगर जोन के छह वार्डों को 2.14 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोरबा शहर अब समृद्ध शहर की ओर बढ़ रहा है। नगर निगम कोरबा के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद और अधोसंरचना मद से होने वाले कार्यों की नींव रखी। वार्ड क्रमांक 42 रूमगड़ा में 80.69 लाख की लागत से 5 विकास कार्यों के भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप सभी को डबल इंजन की सरकार में विकास का वृहद रूप दिखने लगा है, अब एक ही वार्ड में 80 लाख से अधिक की लागत से आधा दर्जन कार्य एक साथ प्रारंभ किए जा रहे हैं। विष्णु देव की सरकार आते ही कोरबा शहर के विकास के लिए लंबित कार्यो की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आगामी 4 वर्षों में शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों की पूरी योजना तैयार है।

इसी तरह सर्वमंगला नगर जोन के प्रेमनगर सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 134.18 करोड़ के कार्यों की आधारशिला रखी। वार्ड क्रमांक 54, 56, 58, 59 और 57 में 10 कार्यों का आज भूमिपूजन किया गया है। कुसमुण्डा क्षेत्र के वार्डों के लिए कुल 19 कार्य स्वीकृत कराए जा चुके है, वहीं 4 अन्य कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया में है।

जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू, पार्षद पुराईन बाई, नारायण ठाकुर, तुसली ठाकुर, नीरज शर्मा, कृष्णा यादव, सीताराम राठौर, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, बंकीमोगरा नपा अध्यक्ष शैल राठौर, माधव जायसवाल, पार्षद श्रुति कुलदीप, बॉबी गभेल, नरेंद्र साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *