श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने, सामान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित करने जैसी सकारात्मक गतिविधियों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को विस्तार देने और पारिवारिक स्तर पर राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में श्रद्धेय ठाकरे जी का योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण और नमन कर सभा को संबोधित कर रहे थे।